पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेवल बाजार में 9 राज्यों के पयर्टन की दिखेगी खासियत

ट्रेवल बाजार में 9 राज्यों के पयर्टन की दिखेगी खासियत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | शहर में इंडियन ट्रेवल बाजार (जीआई टीबी) का 10वां एडिशन 22 से 24 अप्रैल तक आयोजित होगा। 23 व 24 अप्रैल को सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में मीटिंग्स व एग्जीबिशन होंगी। प्रोग्राम का इनोग्रेशन होटल ललित में होगा। दो दिवसीय इस मार्ट से राज्य में ट्रेवल बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा। इस प्रोग्राम में बॉयर्स एवं सेलर्स की करीब 11 हजार बी2बी मीटिंग्स होंगी। लगभग 55 देशों के 280 से अधिक इन बाउंड फॉरेन टूर ऑपरेटर्स (एफटीओ) और फॉरेन बॉयर्स हिस्सा लेंगे। 298 बूथ पर 270 इंडियन सेलर्स होंगे। इनमें टूर ऑपरेटर्स, होटल व राज्य सरकारें शामिल हैं।

दुर्गापुरा स्टेशन पर पैलेस ऑन व्हील की खास प्रदर्शनी लगेगी

राजस्थान के अलावा 9 राज्यों के पर्यटन को देखने का भी मौका मिलेगा। इनमें गुजरात, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, गोवा, पंजाब और तमिलनाडु हैं। वहीं 70 एफटीओज को लक्जरी ट्रेन हेरिटेज पैलेस ऑन व्हील्स को दिखाएंगे। इन्हें इस ट्रेन में 22 अप्रैल को नई दिल्ली से जयपुर लाया जाएगा। इसी प्रकार 23 अप्रैल को राजस्थान पर्यटन और 280 एफटीओ के बीच इंटरेक्शन होगा। दुर्गापुरा स्टेशन पर इस लक्जरी ट्रेन का विशेष प्रदर्शन होगा। इस साल जीआई टीबी में 2 रिपोट्र्स खास रहेंगी।

खबरें और भी हैं...