जैसलमेर | संयुक्त शासन सचिव पंचायतीराज चौथमल मीणा द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 के जीपीडीपी वार्षिक प्लान के संबंध में शनिवार को सुबह 11 बजे आर्थिक एवं सांख्यिकी भवन जैसलमेर में प्लान प्लस पोर्टल पर प्लान आॅललाइन करने के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत समिति वाइज समीक्षा करने पर अवगत हुआ है कि अभी तक जिले की संपूर्ण ग्राम पंचायतों का प्लान शत प्रतिशत नही हुआ है जिसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध मे मुख्य आयोजना अधिकारी डाॅ. बृजलाल मीणा को निर्देश दिए कि संबंधित विकास अधिकारियो को इस संबंध में पूर्ण रुप से जानकारी दी जाएं।