पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओवर लोड वाहनों पर नहीं लग रहा है अंकुश

ओवर लोड वाहनों पर नहीं लग रहा है अंकुश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंड क्षेत्र में ओवर लोड वाहनों पर अंकुश नहीं लगने के कारण क्षेत्र में प्रतिदिन धड़ल्ले से ओवर लोड वाहन चल रहे है। वहीं परिवहन विभाग व पुलिस विभाग द्वारा इस संबंध कोई ठोस कदम नहीं उठाने के कारण क्षेत्र में दिनों दिन ओवर लोड वाहनों की संख्या बढ़ रही है। उपखंड क्षेत्र में चल रहे ओवर लोड वाहनों पर अंकुश नहीं लगाने के कारण दिनों दिन ओवरलोड वाहनों में बढ़ोतरी हो रही है वहीं दूसरी आेर अधिकारियों द्वारा ओवर लोड वाहनों के खिलाफ के कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ओवरलोड वाहनों से हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद भी अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। उपखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे ओवर लोड वाहनों को कम करने के लिए कई बार परिवहन अधिकारियों तथा स्थानीय प्रशासन को कई बार लिखित व मौखिक रूप से सूचना दी गई। उसके बाद भी ओवर लोड वाहन बंद नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने परिवहन अधिकारी व स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाया है कि परिवहन विभाग व स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से ओवरलोड वाहन बढ़ रहे है। उन्होंने बताया कि ओवरलोड वाहन से होने वाली दुर्घटनाओं से भी विभाग ने सबब लिया गया है। परिवहन विभाग व पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत क्षेत्र में चल रहे ओवर लोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए कई बार अभियान चलाए गए उसके बाद भी ओवरलोड वाहन कम होने का नाम नहीं ले रहा है। विभाग द्वारा आदेश की खानापूर्ति की जा रही है। अधिकारियों द्वारा अभियान के संबंध में वाहन चालकोंं हिदायत देकर आदेशों की इतिश्री कर देते है।

उपखंड क्षेत्र में ओवर लोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा समय-समय अभियान चलाकर ओवर लोड वाहनों के चालान काटकर वाहन चालको हिदायत दी जाती है। उसके बाद भी नहीं मानने पर उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाती है। टीकूराम पूनड़, जिला परिवहन अधिकारी जैसलमेर।

खबरें और भी हैं...