जैसलमेर. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ लेते ग्रामीण।
भास्कर संवाददाता | फतेहगढ़
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की फील्ड आउटरीच ब्यूरो जैसलमेर इकाई द्वारा गांव भैलाणी में आयोजित संगोष्ठी फील्ड आउट रीच ब्यूरो जैसलमेर के इकाई प्रमुख केआर सोनी ने केंद्र एवं राज्य सरकारी की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं जल संरक्षण जल संरक्षण हस्ताक्षर सघन प्रचार अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि गांव का प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता के प्रति अपनी सहभागिता निभाएगा, खुले में शौच नहीं जाएगा तो हमारे बच्चों को बीमारियां नहीं होगी और स्वच्छता से स्वास्थ्य भी निखरेगा। इसके साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता रेवंताराम ने कहा कि हमें खुले में शौच से आजादी का संकल्प करना होगा इसके लिए युवा और विद्यार्थियों की भागीदारी जरुरी है। घर में शौचालय बनवाकर उपयोग कर स्वच्छ भारत अभियान का भागीदार बने। इस अवसर पर वार्डपंच उत्तमाराम ने भी अपने विचार प्रकट किए। इकाई प्रमुख सोनी ने फ्लैक्स प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की। इस दाैरान स्वच्छता व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं की शपथ दिलवाई गई। साथ ही ग्रामीणों ने बालिकाओं को शिक्षित कर सक्षम बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विभाग द्वारा पानी के महत्व पर एक मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।