जैसलमेर | मोकला सरपंच प्रेमकंवर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन देकर सुजलोन ग्लोबल सर्विस लिए. कंपनी से ग्राम विकास की राशि दिलवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि कंपनी द्वारा मोकला गांव में पवन ऊर्जा संयंत्र लगाए थे जिसमें प्रति संयंत्र 90 हजार रुपए गांव के विकास के लिए देने तय हुए थे। मोकला में कुल 72 मशीन लगी हुई है उसके हिसाब से कुल 64 लाख 80 हजार रुपए बनते हैं। ज्ञापन में बताया गया कि कंपनी की ओर से आज तक ग्राम विकास समिति को यह राशि नहीं दी गई है। ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि कंपनी द्वारा भुगतान नहीं करने पर कंपनी का कार्य रुकवा दिया जाएगा।