शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में शनिवार सुबह सेफ ड्राइव सेव लाइफ संदेश के साथ स्व सुमित राठौड़ प्रीमियर लीग 2018 का शुभारंभ हजूरी समाज के जिलाध्यक्ष किशन सिंह सोलंकी के मुख्य आतिथ्य और पूर्व सभापति अशोक तंवर की अध्यक्षता में किया गया। अतिथियों द्वारा विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों को क्रिकेट किट का वितरण किया गया। लीग का पहला मैच सोशल वारियर्स और मां भवानी टाइगर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सोशल वाॅरियर्स अनिलसिंह भाटी के 54 व गजेंद्रसिंह तंवर के 33 रनों की बदौलत 99 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मां भवानी टाइगर्स ने दसवें ओवर में जीत हासिल की। टाइगर्स की ओर से मोहित ने 35 रन बनाए, जिसे मैन ऑफ द मैच घोषित किया। दूसरा मुकाबला फ्रेंड्स क्लब और लालगढ़ रॉयल्स के बीच खेला गया। इसमें लालगढ़ रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 56 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स क्लब की टीम ने छठे ओवर में जीत हासिल कर ली। लोकेश चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मालणबाई क्रिकेट प्रतियोगिता पर खुहड़ी का कब्जा : जैसलमेर ग्राम बैरसियाला में मालणबाई क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना गणपतसिंह बैरसियाला ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर हौंसला अफजाई किया गया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने भाग लिया जिसमें खुहडी और म्यांजलार फाइनल में पहुंची। फाइनल मैच में म्यांजलार को हराकर खुहडी ने प्रतियोगिता का खिताब हासिल किया। सभी टीमों के खिलाड़ियों ने अपने उत्साह एवं उत्कृष्ट खेल का परिचय देते हुए खेल को खेल की भावना से खेला। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में रतनसिंह, उगमसिंह, राजेंद्रसिंह, दौलतसिंह, शिशपालसिंह, राजेंद्रसिंह, खेतसिंह, गंगासिंह, विक्रमसिंह, जसेखान ने सहयोग किया।
भाड़ली क्रिकेट प्रतियोगिता में लखा ने जीत दर्ज की : फतेहगढ़ ग्राम पंचायत लखा के भाड़ली गांव में शनिवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। अध्यक्षता करते हुए नरपतसिंह भाटी ने कहा कि खेल को आपसी सामंजस्य तथा प्रेमपूर्वक खेलना चाहिए। प्रतियोगिता का पहला मैच लखा एवं भाड़ली के मध्य खेला गया जिसमें लखा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 98 रन बनाए जवाबी पारी में भाड़ली टीम 70 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मैच में लखा टीम ने जीत हासिल की। इस दौरान मंच संचालन भादरसिंह लखा द्वारा किया गया।
खेल की खबर
खेल की खबर
सेफ ड्राइव सेव लाइफ के संदेश के साथ स्व सुमित राठौड़ प्रीमियर लीग 2018 का आगाज