पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऋण माफी योजना के तहत पायलट शिविर का आयोजन कल

ऋण माफी योजना के तहत पायलट शिविर का आयोजन कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | राज्य सरकार की बजट घोषणानुसार कृषि ऋण माफी योजना 2018 का शुभारंभ पायलट शिविर के रुप में सोमवार को ग्राम सेवा सहकारी समिति चांधन मुख्यावास पर आयोजित किया जाएगा। बैंक के प्रबंध निदेशक डाॅ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि जिसमें कुल कृषक 758 है जिसमें से 35 कृषक लघु सीमांत श्रेणी के शामिल है तथा शेष 723 अन्य श्रेणी के कृषक हैं। इसी प्रकार 23 मई को हांसुवा ग्राम सेवा सहकारी समिति, हांसुवा में अटल सेवा केंद्र, भू मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा जिसमें 731 अन्य श्रेणी के किसानों को ऋण माफी का लाभ मिलेगा। बैंक के प्रबंध निदेशक ने उक्त योजनांतर्गत ऋण माफी योग्य राशि के अलावा शेष राशि नगद जमा कराकर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर योजना का लाभ उठाने की अपील की। शेष समस्त ग्राम सेवा सहकारी समितियों पर भी राज्य सरकार के निर्देशानुसार इसी प्रकार अन्य दिनांक में शिविर आयोजित कर ऋण माफी योग्य राशि का संबंधित कृषक को लाभ दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कृषक अपनी ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...