बीस सूत्री कार्यक्रम की मासिक समीक्षा बैठक शनिवार को एडीएम केएल स्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में बताया कि जिन विभागों की केटेगरी बी एवं सी है और धीमी प्रगति के लिए असंतोष व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत गंभीरता से लिया एवं संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे उन्हें आवंटित लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति समय पूर्वक करना सुनिश्चित कराएं। बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर विकास न्यास विभाग, नगरपालिका व नगरपरिषद, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी गई कि उनके विभागों की माह अप्रेल तक की प्रगति आशानुरूप नहीं है। इसलिए कार्यों में तत्काल प्रगति लाए जाने के प्रयास किए जाएं। एडीएम स्वामी ने समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो लक्ष्य आपको राज्य सरकार द्वारा दिए गए है। उनके कार्य की जांच आप द्वारा मौके पर भी की जाकर वास्तविक स्थिति में पता लगाया जाएं।
बैठक में जिला परिषद के एसीईओ रामेश्वरलाल मीना, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता जेपी जोरवाल, जोधपुर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता छतरसिंह मीणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक हिम्मतसिंह कविया, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एमडीसोनी, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक ओमप्रकाश चौधरी, एलडीएम रामजीलाल मीणा और पंचायत समिति जैसलमेर से धनदान देथा, सम के नारायणलाल सुथार तथा सांकडा के विकास अधिकारी प्रमोद दवे उपस्थित रहे।