पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रेडिट सोसायटी के खिलाफ आक्रोश

क्रेडिट सोसायटी के खिलाफ आक्रोश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | जैसलमेर में गरीब तबके के लोगों का पैसा लेकर चंपत होने वाली सांई कृपा क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी के खिलाफ अब लोगों का गुस्सा फुट गया है। निवेशकों व एजेंटों द्वारा पुलिस में मामला दर्ज करवाए जाने के बाद अब आगामी रणनीति तय करने के लिए रविवार शाम 5 बजे गीता आश्रम में बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोगों का पैसा लेकर भागने वाले सुरेंद्रसिंह पुत्र हिंदुसिंह तेजमालता व पवन कंवर प|ी दिनेशपालसिंह भाटी के खिलाफ आगामी दिनों में किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही गरीब तबके को न्याय नहीं मिलने तक की विरोध की रूपरेखा तैयार की जाएगी व आगामी 26 मई को जैसलमेर बंद को लेकर व्यापारी वर्ग से संपर्क व आमजन से सहयोग की अपील भी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...