जैसलमेर | महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में संचालित प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना का इससे जुड़े संबंधित जरूरतमंदों को अधिकाधिक लाभ लेने के लिए आह्वान किया गया है। इस योजना से अब तक जिले में 815 महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक ओमप्रकाश चौधरी बताया कि योजना के तहत जनवरी 2017 के बाद गर्भधारण करने वाली माताओं को 5 हजार रुपए की राशि तीन किश्तों में प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रथम किश्त गर्भधारण से पांच माह तक, आंगनवाड़ी केंद्र पर पंजीकरण करवाने पर 1 हजार रुपए और दूसरी किश्त कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच करवाने पर 2 हजार रुपए दिए जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि तीसरी किश्त के बाद साढ़े तीन माह के संपूर्ण टीके लगाने पर 2 हजार रुपए दिए जाते है।