पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचगव्य चिकित्सा परामर्श शिविर आज

पंचगव्य चिकित्सा परामर्श शिविर आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | राजस्थान गौ सेवा संघ द्वारा संचालित स्थानीय भुआजीसा के थान के सामने स्थित संत उद्धवदास कन्हैया गौशाला में पंचगव्य चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को सुबह 9 से 3 बजे तक किया जाएगा। पंचगव्य गुरुकुल विस्तार केंद्र, जयपुर की संचालिका गव्यसिद्ध डाॅ.अनीता शर्मा द्वारा परामर्श दिया जाएगा। चिकित्सा शिविर में राजीव भाई दीक्षित द्वारा बताए गए वागभट्ट आयुर्वेद के सूत्रों की उपयोगिता को बताया जाएगा। राजेंद्र अवस्थी ने बताया कि शिविर में असाध्य बीमारियों घुटनों का दर्द, बीपी, केंसर, शुगर, बांझपन का इलाज पंचगव्य चिकित्सा पद्धति द्वारा किया जाएगा। चिकित्सा परामर्श के लिए सभी मरीज अपना पंजीयन गौशाला संचालक राणुसिंह राजपुरोहित एवं मनोहरलाल खत्री से करवा सकते है।

खबरें और भी हैं...