शनि जयंती पर निकाली शोभायात्रा
जैसलमेर में शनि जयंती के अवसर पर विभिन्न शनि मंदिराें में धार्मिक अनुष्ठान किए गए। शनि मंदिरों में सुबह आरती, दीपमाला, हवन यज्ञ के साथ पूजन किया गया। मंदिरों की भव्य सजावट भी की गई। सुबह होने के साथ ही शहर भर के शनि मंदिरों में दर्शनार्थियों की रेलमपेल देर शाम तक लगी रही। शनि जयंती के अवसर पर मंदिरों में महाआरती के बाद प्रसादी वितरण का भी आयोजन किया गया। शहर के गफूर भट्ठा, मलका प्रोल, हनुमान चौराहा स्थित हनुमान मंदिर व गड़ीसर प्रोल के पास स्थित शनि मंदिर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शनि मंदिरों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया। सुबह 9 ग्रह यज्ञ, शनि प्रतिमा का विशेष श्रृंगार व शाम को आरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया। शहर के शनि मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की रेलमपेल बनी रही।
भृगुवंशीय भार्गव समाज द्वारा शनि जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सैकडों की तादाद में लोगों ने भाग लिया। ढोल नगाड़े के साथ शोभायात्रा की शुरुआात गफूर भट्ठा शनि मंदिर से की गई। शोभायात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यालय के आगे जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास व्यास ने फूलों से स्वागत किया। विधायक छोटूसिंह भाटी, हनुमान चौराहे पर भाजपा नेता कंवराजसिंह चौहान, नाथु सिंह गोगली व गोपा चौक में ओम व्यास, विक्रम चूरा एवं ब्राह्मण समाज द्वारा स्वागत किया गया। अंत मे गड़ीसर तालाब के आगे जोरदार जयकारों के साथ समापन किया गया।
भजन संध्या का हुआ आयोजन : स्थानीय हनुमान चौराहा पर स्थित हनुमान मंदिर में विराजित प्राचीन शनि मंदिर में शनि जयंती के अवसर पर विराट भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंदिर पुजारी भंवरलाल ओझा ने बताया कि भजन संध्या में स्थानीय भजन गायक गिराज पुरोहित, भीम पणिया, भरत व्यास व रमेश भार्गव द्वारा द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गई।
दिनभर चले दान पुण्य : शनि जयंती के अवसर पर दिन भर दान पुण्य किया गया। सुबह गायों को गुड देने के साथ लोगों ने गौशालाओं में पहुंचकर गायों के लिए दान पुण्य किया। जरूरतमंदों को भी दिन भर दान देकर पुण्य कमाया।
धर्म-समाज-संस्था
जैसलमेर. शनि जयंति के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब।
भगवान श्रीकृष्ण की पूजा से मिलेगा अक्षय पुण्य, 13 जून तक अधिकमास
पुरुषोत्तम मास आज से, धार्मिक आयोजन
जैसलमेर | भारतीय पंचांग के अनुसार 16 मई बुधवार को प्रतिपदा तिथि से अधिक मास के रुप में ज्येष्ठ मास प्रारंभ हो रहा है। इस मास को पुरषोतम मास के रुप में भी जाना जाता है। स्वर्णनगरी के युवा ज्योतिषाचार्य उमेश आचार्य ने बताया कि चंद्र मास में सूर्य संक्रांति नहीं आती है तो अधिक मास हो जाता है सौर व चंद्र मास के अंतर को पूरा करने के लिए हर तीसरे साल अधिक मास आता है। आचार्य ने बताया कि बुधवार से प्रारंभ हो रहा ज्येष्ठ अधिक मास 13 जून तक रहेगा। अधिक मास में मांगलिक कार्यों को वर्जित माना गया है। जबकि धर्मकर्म करने से अधिक फल मिलता है। पुरषोतम मास में किए गए दान पुण्य, स्नान की शास्त्रीय महता है। इस मास में पुरषोतम भगवान श्रीकृष्ण की विधि पूर्वक पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। पुरषोतम मास में पुरषोतम सहस्त्र नाम स्त्रोत का पाठ अति लाभदायक सिद्ध होता है।
तीन वर्ष में एक बार आता है अधिक मास : आचार्य ने बताया कि भारतीय ज्योतिष गणनानुसार सौर वर्ष का मान 365 दिन 5 घंटे 48.8 मिनट तथा चंद्र वर्ष का मान 354 दिन होता है। सौर व चंद्र वर्ष के बीच प्रति वर्ष रहने वाले 11 दिन के अंतराल के कारण प्रति तीन साल के बाद एक अधिक मास आता है।
इस बार ज्येष्ठ मास है अधिक मास : इस वर्ष 15 मई व 15 जून को होने वाली वृष व मिथुन संक्रांतियों के बीच में एक पूरा चंद्र मास व्यतीत होने से ज्येष्ठ मास अधिक मास हो गया है। इस मास में गृह प्रवेश, चूडाकरण, यज्ञोपवीत, विवाह, भवन निर्माण का श्री गणेश, देव प्रतिष्ठा, कुआं व बावड़ी निर्माण, अन्न प्राशन, समावर्तन, नामकरण, शपथ ग्रहण आदि कार्य शुभ नहीं माने जाते है।
शेखावत की आठवीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
मोहनगढ़ | कस्बे में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रमसिंह बलाना के नेतृत्व में भैरूसिंह शेखावत की आठवीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने शेखावत की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित, मालार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इसके साथ ही पांच मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मगसिंह सुल्ताना ने शेखावत की जीवनशैली के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में बीरबलसिंह, चंदनसिंह, मूलसिंह, सलामसिंह, रेवंतसिंह, माधूसिंह, लूणसिंह राजपुरोहित, विक्रमसिंह, किशनसिंह, मगसिंह, भूरसिंह, जोगेंद्रसिंह, जसराजसिंह, प्रेमकरनसिंह, अमृतसिंह, मदनलाल सुथार, हरिसिंह, विजय कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
अासकंद्रा से छायण तक सड़क बनवाने की मांग
जैसलमेर | भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष सांगसिंह आसकंद्रा ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया कि आसकंद्रा और छायण के बीच पांच किमी की दूूरी है। छायण व आसकंद्रा के बीच कच्चा मार्ग होने के कारण ग्रामीणांे को आवागमन में काफी परेशानी रहती है। ज्ञापन में आसकंद्रा से छायण तक डामरीकृत सड़क बनाने की मांग की है।