पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता 17 से

राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता 17 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | राजस्थान बास्केटबाल संघ के तत्वावधान में और जिला बास्केटबाल संघ जैसलमेर, आयोजन समिति, जिला प्रशासन जैसलमेर व नगरपरिषद जैसलमेर तथा स्व श्यामलाल गहलोत स्मृति संस्थान के सहयोग से स्वर्णनगरी स्थित जिला खेल काम्पलेक्स इंदिरा इंडोर स्टेडियम में आगामी 17 से 20 मई तक की अवधि के लिए चार दिवसीय राज्य स्तरीय यूथ बास्केटबाल प्रतियोगिता बालक बालिका वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आगाज बेटी बचाओ रैली से होगा। रैली में प्रतियोगिता में शामिल होने वाले करीब 700 खिलाड़ी भाग लेंगे । इस राज्य स्तरीय महत्वपूर्ण प्रतियोगिता को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण जोर शोर पर की जा रही है। खेल मैदानों की बेहतरीन ढंग से समुचित साफ सफाई तथा रंग रोगन के कार्य को अंतिम रुप प्रदान किया जा रहा है। कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने राज्य स्तरीय महत्व की बास्केटबाल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के संबंध में यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग 700 बालक बालिकाएं खिलाड़ी और 100 आफिशियल व निर्णायक शामिल होंगे।

देवबन क्रिकेट टीम ने जीता प्रेम मेमोरियल कप : नोख. पिछले 5 दिनों से चल रही नोख कस्बे में प्रेम मेमोरियल कप का फाइनल मैच मंगलवार सुबह शिव शक्ति क्लब विक्रमपुर व देवबन क्रिकेट क्लब नोख के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें टॉस जीतने के बाद शिव शक्ति क्लब विक्रमपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 112 रनों की शानदार पारी खेली। जिसमें देववन क्रिकेट क्लब नोख ने पीछा करते हुए 5 ओवर के रहते 4 विकेट से प्रेम मेमोरियल कप पर कब्जा कर लिया। प्रेम मेमोरियल का आयोजनकर्ता रविंद्र सिंह भाटी केशव गोपा नरपत सोलंकी सुभाष जोशी सौरभ छंगाणी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।

खबरें और भी हैं...