पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन व्यवसायियों ने की चर्चा

टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन व्यवसायियों ने की चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश में डोमेस्टिक टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत संगठन फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान की ओर से जैसलमेर में पर्यटन व्यवसायियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जैसलमेर के मुख्य होटल संचालक , रेस्टोरेंट संचालक व कैम्प संचालक मौजूद रहे। संगठन के सैक्रेटरी जनरल ज्ञान प्रकाश ने प्रदेश में देशी पर्यटकों की आवक को बढ़ाने पर चर्चा शुरू की। उन्होंने कहा कि जब तक राजस्थान को राजस्थान के परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत करते हुए देश भर में प्रचार प्रसार नहीं होगा तब तक डोमेस्टिक टूरिज्म नहीं बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी 20 से 22 जुलाई तक जयपुर में ट्रेवल मार्ट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के जाने माने 2 हजार से अधिक बायर आएंगे और राजस्थान में टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। गौरतलब है कि जैसलमेर में पिछले कुछ सालों में देसी सैलानियों की आवक में इजाफा हुआ है। पर्यटन व्यवसायियों के अनुसार जैसलमेर में और भी संभावनाएं है। प्रदेश में डोमेस्टिक टूरिज्म को बढ़ावा देने के चल रहे प्रयासों से जैसलमेर को सर्वाधिक लाभ मिलेगा।

खबरें और भी हैं...