पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 650 बीघा सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया

650 बीघा सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यायालय के आदेशों की पालना में शनिवार को प्रशासन ने झाबरा गांव में अतिक्रमण पर जैसलमेर तहसीलदार वीरेंद्रसिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 650 बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करवाया। झाबरा गांव में गोचर, ओरण व तालाब के आगोर पर अतिक्रमण को ध्वस्त कर कार्रवाई की गई। प्रशासन की ओर से तहसीलदार वीरेंद्रसिंह के नेतृत्व में आरआई महेंद्र खत्री व लाठी एएसआई खाखुराम ने अतिक्रमण हटवाया।

आज भैरवा में हटाया जाएगा अतिक्रमण : हाईकोर्ट के आदेशों के बाद प्रशासन द्वारा जिले भर के गांवों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत शनिवार को झाबरा में कार्रवाई के बाद रविवार को भैरवा गांव में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही इस अभियान के तहत विभिन्न गांवों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सरकारी जमीन पर व्याप्त अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

जैसलमेर. झाबरा गांव में अतिक्रमण हटाती प्रशासन की जेसीबी।

खबरें और भी हैं...