पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी स्कूलों में बच्चों को कैलाेरी व प्रोटीन बढ़ाने के लिए मिलेगा दूध, दो जुलाई से प्रदेश में शुरू होगी योजना

सरकारी स्कूलों में बच्चों को कैलाेरी व प्रोटीन बढ़ाने के लिए मिलेगा दूध, दो जुलाई से प्रदेश में शुरू होगी योजना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए बच्चों को प्रोटीन व कैलोरी बढ़ाने के लिए दूध भी दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से अन्नपूर्णा मिल्क योजना के माध्यम से कक्षा एक से 8 तक के बच्चों को दूध दिया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रदेश के साथ जिले में भी 2 जुलाई से इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा।

ज्ञात रहे कि सरकार की ओर से स्कूलों में दिए जा रहे पोषाहार व अन्य भोजन के बाद भी बच्चों के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट को देखते हुए अब शिक्षा विभाग ने बच्चों में कैलोरी व प्रोटीन की मात्रा ना रहे, इसके लिए स्कूलों में 2 जुलाई से अन्नपूर्णा मिल्क योजना के तहत दूध देने की योजना की शुरुआत की है। इसके लिए शिक्षामंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारियों को भी इसके लिए तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

स्कूल प्रबंधन समिति करेगी भामाशाह तैयार : स्कूलों में बच्चों को दूध उपलब्ध कराने के लिए सभी स्कूलों की विकास प्रबंधन समिति की ओर से क्षेत्रीय भामाशाहों को तैयार किया जाएगा। इसके लिए संबंधित क्षेत्र के स्कूल की प्रबंधन समिति की ओर से उस गांव, कस्बे व शहर के भामाशाह का चयन कर उनसे दूध को लेकर खर्च होने वाली राशि के लिए सहयोग लिया जाएगा। ऐसे में सरकार व भामाशाह के सहयोग से राशि खर्च कर स्कूली बच्चों को दूध उपलब्ध करवाया जाएगा।

अन्नपूर्णा मिल्क योजना के माध्यम से कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को मिलेगा दूध

खबरें और भी हैं...