जैसलमेर | अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विकास अधिकारी, पंचायत प्रसार अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन मांगों के संबंध में सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने के कारण तीनों संवर्गो में रोष गहराता जा रहा है। ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला मंत्री ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद के सदस्य 21 से 23 मई तक तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।