जैसलमेर | एडीएम केएल स्वामी ने आगामी मानसून में संभावित बाढ़ एवं आपदा को ध्यान में रखते हुए उसके बचाव एवं उपायों के संबंध में सभी संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अभी से ही आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारी कर ले। वहीं आपदा प्रबंधन कार्य योजना को अपडेट कर पूरी सूचना तैयार रखे। उन्होंने जिले में पूर्व में संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिंहित करते हुए वहां बाढ़ बचाव के संबंध में किए जाने वाले उपायों की चर्चा की एवं निर्देश दिए कि सभी अधिकारियों को बाढ़ बचाव के लिए संसाधनों सहित तैयार रहना है। बैठक के दौरान स्वामी ने नगरपरिषद आयुक्त को सख्त निर्देश दिए कि वे बरसात के निकटतम आगमन को देखते हुए अभी से ही सचेत रह कर कार्ययोजना तैयार कर लें कि नगर में स्थित पानी भराव वाले संपूर्ण क्षेत्रों जिसमें जवाहिर अस्पताल परिसर, सिविल लाईन पूनम स्टेडियम के पास, डेडानसर के पास डाॅ केएल अचलवंशी काॅलोनी व बाबा बावड़ी सहित अन्य जगहों को चिह्नीकरण कराएं एवं यहां पर एकत्र वर्षा जल के निकासी के लिए मड पंप की समुचित व्यवस्था कर तत्काल पुख्ता प्रबंधन करवाया जाना सुनिश्चित कराएं।