पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएचईडी के अधिकारियों को नियमित जलापूर्ति के तहत दिए सख्त निर्देश

पीएचईडी के अधिकारियों को नियमित जलापूर्ति के तहत दिए सख्त निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | एडीएम केएल स्वामी ने जलप्रदाय विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे वर्तमान में जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए ग्रामीणांचलों एवं नगरीय क्षेत्र में प्रभावित हुई पेयजल व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुदृढ़ करे। उन्होंने अधीक्षण अभियंता जलदाय को निर्देश दिए कि वे सहायता विभाग के दिशा निर्देशों की पालना में अभावग्रस्त गांवों व ढाणियों में टैंकरों से पेयजल परिवहन की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

एडीएम स्वामी शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पेयजल, विद्युत एवं मौसमी बीमारियों के संबंध में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जिले में पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था तथा मौसमी बीमारियों की आवश्यक रोकथाम के बारे में बैठक में मौजूद जिलाधिकारियों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पशुधन बाहुल्य जिले में आमजन को पर्याप्त मात्रा में पीने के पानी के पुख्ता प्रबंधन करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी क्षेत्र में लोगों की पेयजल सुविधा को देखते हुए जलापूर्ति व्यवस्था को नियमित रुप से करवाने एवं इसमें सुधार लाने के लिए आयुक्त नगरपरिषद तथा जलप्रदाय विभाग के अभियंता को निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...