पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संस्कृत संभाषण शिविर में उत्साह का वातावरण

संस्कृत संभाषण शिविर में उत्साह का वातावरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | संस्कृत भारती, जोधपुर प्रांत द्वारा आयोजित त्रिस्तरीय आवासीय वर्ग का आयोजन गांधी काॅलोनी स्थित आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित हो रहा है। दस दिवसीय शिविर के उद्घाटन सत्र में संस्कृत भारती राजस्थान क्षेत्र के संगठन मंत्री हुलासचंद ने मुख्य वक्ता के रुप में संस्कृत भारती संस्था के कार्यों व उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संस्कृत को जनभाषा बनाने का एक ही मार्ग है कि अधिकाधिक संख्या में संस्कृत बोलने वालों को तैयार करना होगा। संस्कृत भारती यह कार्य 1981 से कर रही है संगठन का यह प्रयास निरंतर लोकप्रियता पूर्वक फलफूल रहा है। स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर में चल रहे संभाषण शिविर में विभिन्न बौधिक सत्रों में बीकानेर विभाग संयोजक ताराचंद रेपस्वाल ने संभाषण के महत्व, लीलाधर कुमावत ने मूलभूत कार्य पर व प्रांत सदस्य केसरसिंह राठौड़ ने राष्ट्रवाद विषय पर संस्कृत वाणी में विचार रखे। वर्ग के शिक्षण प्रमुख गगेंद्रसिंह आर्य ने बताया कि तीन स्तरीय संभाषण शिविर, भाषाबोधन, शिक्षण प्रशिक्षण के अंतर्गत विभिन्न कालांशों में प्रांतमंत्री डाॅ. तगसिंह राजपुरोहित, मानाराम, राकेश, मोतीलाल शिक्षकों द्वारा सहायक वस्तुओं, चित्रों, संकेतों, चार्ट आदि के प्रयोग से बिना हिंदी बोले मनोवैज्ञानिक तरीके से संस्कृत बोलना सिखाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...