पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खानपुरा के पासबबूल की झाड़ियों में लगी आग, सैकड़ों झाड़ियां खाक

खानपुरा के पासबबूल की झाड़ियों में लगी आग, सैकड़ों झाड़ियां खाक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के खानपुरा के पास स्थित बबूल की झाडियों के जंगल में आगजनी से अफरा तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार उन्हें मंगलवार दोपहर को आग की सूचना मिली। दो घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। वहीं दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि यह आग सोमवार की शाम से जल रही थी। किसी ने गंभीरता से नहीं लिया और पुलिस को सूचना नहीं दी। हालांकि इस दौरान एक किमी दायरे में फैली हजारों बबूल की झाड़ियां खाक हो गई।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को सूचना मिलने पर कार्यवाहक थानाधिकारी शंकरलाल के नेतृत्व में कांस्टेबल पदमसिंह, चंद्रवीरसिंह, श्यामसिंह, सुरेन्द्र सिंह आदि ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। शुरूआत में जेसीबी मशीन से रेत डालकर आग बुझाने के प्रयास किए गए। बाद में नहर विभाग से पास ही स्थित माइनर में पानी छुड़वाया गया और जैसलमेर से दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

समय रहते आग पर काबू नहीं पाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस इलाके में सूखी झाड़ियों की भरमार है और उसके पास खानपुरा बस्ती है जहां झोंपे ज्यादा है। यदि बस्ती तक आग पहुंच जाती तो भारी नुकसान हो सकता था।

आसपास के रहवासी चूल्हे का कचरा यहीं पर फेंक देते हैं । संभवतया उससे चिंगारी उठी और आग में तब्दील हो गया। या फिर ऐसी भी संभावना है कि किसी राहगीर ने जलती सिगरेट या बीड़ी फैंक दी होगी। गर्मी के इस मौसम में जहां गर्म हवाएं चल रही है उस समय आमजन को सजग रहने की जरूरत है।

खबरें और भी हैं...