पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाखों रुपए खर्च कर सार्वजनिक स्थानों पर बनाए शौचालय पर नहीं खोले ताले

लाखों रुपए खर्च कर सार्वजनिक स्थानों पर बनाए शौचालय पर नहीं खोले ताले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान के तहत खुले में शौच मुक्त मिशन के चलते प्रशासन एक तरफ नए शौचालयों का निर्माण कर शिलान्यास करने में जुटा है लेकिन वही दूसरी अौर लाखों रुपए की लागत से निर्मित शौचालय धूल फांक रहे है। प्रशासन व नगर परिषद की लारवाही के चलते शहर के सार्वजनिक स्थानों पर बने शौचालय बंद पड़े है।

शौचालयों के बंद हाेने के कारण राहगीर खुले में शौच के लिए मजबूर है। स्थानीय डेडानसर मैदान के पास स्थित ग्रामीण बस स्टैंड में बना शौचालय लंबे समय से बंद पड़ा है जिसकी कोई सुध तक लेने वाला नहीं है। ग्रामीण बस स्टेंड से दिन भर में कई बसों का संचालन होता है साथ ही सैकड़ाे की संख्या में यात्री आते जाते रहते है। लाखों रुपए की लागत से बना शौचालय संचालित नहीं होने के कारण यात्रियों के साथ खासतौर पर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके साथ ही रेलवे स्टेशन रोड़ पर बना शौचालय भी बंद पड़ा है। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन मार्ग पर बना शौचालय जिम्मेदारों की मनमानी पर संचालित होता है ज्यादातर यह शौचालय बंद ही नजर आता है। इसके साथ ही शौचालय पड़ोस की होटलों में काम करने वाले श्रमिकों के रहने का स्थान बन चुका है।

महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बने बंद शौचालय

सार्वजनिक स्थानों पर बने बंद शौचालय महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। बंद शौचालयों के चलते पुरुष तो खुले में शौच चले जाते है लेकिन महिलाएं खुले में शौच के लिए अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहती है।

जिम्मेदारों की मूक दर्शिता के चलते : सरकार के लाखों रुपए खर्च के बाद भी शौचालयों की दयनीय स्थिति बनी हुई है। प्रशासन व जिम्मेदारों की मुक दर्शिता के चलते निर्मित शौचालय धूल फांक रहे है। सरकारी बैठकों में स्वच्छता को लेकर किए जा रहे बड़े बड़े दावें भी धराशायी हाेते नजर आ रहे है।

मैं अपने निजी कार्याे से शहर आती हूं लेकिन बस स्टेंड में बना शौचालय बंद हाेने के कारण शौचालय उपयोग में नहीं आ रहा है। इसके साथ ही शौच के लिए कोई उपयुक्त स्थान नहीं मिलता है जिसके कारण हम अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते है। पुष्पादेवी, महिला यात्री

शहर के कई शौचालय बंद पड़े है जिसके कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन मार्ग पर बना शौचालय ज्यादातर बंद ही रहता है जिसके कारण आमजन के साथ साथ रेल से आने वाले यात्रियों को भी परेशानी रहती है। गोरधनसिंह, स्थानीय निवासी

शौचालय पर लगा ताला

स्थानीय डेडानसर मैदान के पास स्थित ग्रामीण बस स्टेंड में लाखों रुपए की लागत से तैयार शौचालय के मुख्य द्वारा पर लंबे समय से लॉक लगा हुआ है। जिसकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं है। ग्रामीण बस स्टेंड से प्रतिदिन दर्जनों बसे संचालित होती है इसके साथ ही सैकड़ों यात्री ग्रामीण अंचलो से अपने सरकारी व निजी का र्यो से शहर आते जाते रहते है ऐसे में नगर परिषद व प्रशासन की अनदेखी के चलते बस स्टेंड में निर्मित शौचालय बंद होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ है इसके साथ ही यात्री खुले में शौच के लिए मजबूर है।

खबरें और भी हैं...