पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरुष नसबंदी शिविर तीसरे बुधवार को

पुरुष नसबंदी शिविर तीसरे बुधवार को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | हर महीने के तीसरे बुधवार को आयोजित होने वाले पुरुष नसबंदी दिवस के शहरी क्षेत्र में व्यापक प्रचार के लिए माइक लगे प्रचार प्रसार वाहन को स्वास्थ्य भवन परिसर से सीएमएचओ डॉ. बीएल बुनकर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आरपी गर्ग, उमेश आचार्य, शांतिलाल शर्मा सहित चिकित्सा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रचार प्रसार वाहन द्वारा शहरी क्षेत्र में पुरुष नसबंदी दिवस के संबंध में प्रचार किया गया। इ परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से हर महीने के तीसरे बुधवार को जिले में पुरुष नसबंदी दिवस आयोजित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...