पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जल प्रबंध की समीक्षा बैठक संपन्न

जल प्रबंध की समीक्षा बैठक संपन्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | जिला मुख्यालय जैसलमेर के नगरीय पेयजल प्रबंधन की कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने मंगलवार को विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी के दौर में पेयजल आपूर्ति में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा हर हाल में नागरिकों को पीने का पानी मिलना ही चाहिए। कलेक्टर जोरवाल ने कहा कि वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी के मध्य नजर निर्धारित अंतराल में पेयजल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जलापूर्ति तंत्र से जुड़े सभी कार्मिकों से संवेदनशीलता के आधार पर कार्य कर मई तथा जून के दौरान पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्मिक कार्य तो कर रहे है लेकिन वे इसे बेहतर ढंग से प्रदर्शित भी करें। जोरवाल ने नगर में प्रतिदिन होने वाली पेयजल आपूर्ति की समेकित सूचना कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रस्तुत करने तथा इसे नगर परिषद के सूचना पट्ट पर भी चस्पा करने की बात कही। साथ ही आगामी कार्य दिवस में जलापूर्ति वाले नियत स्थानों की सूचना समाचार पत्रों के जरिए प्रसारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के 35 वार्डों तथा 45 जोनो में होने वाली जलापूर्ति के निर्धारित अंतराल तथा पिछली जलापूर्ति की तिथी की सूचना का कैलेंडर बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पेयजल लाइनों के मरम्मत तथा रिसाव रोकने के कार्य को भी त्वरित गति से निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभापति कविता खत्री, आयुक्त झब्बरसिंह चौहान, सहायक व कनिष्ठ अभियंताओं समेत पेयजल प्रबंधन से जुडे कार्मिकों से फीडबैक लिया तथा उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए समूचे तंत्र को आगामी दो माह के दौरान युद्घ स्तर पर कार्य कर नगर में पीने का पानी उपलब्ध कराने की हिदायत दी। बैठक में सभापति खत्री ने बताया कि जैसलमेर नगर की पेयजल की लाइनें अत्यंत पुरानी है तथा अब इन्हें मरम्मत करने अथवा नई बिछाने की आवश्यकता है। ताकि जलापूर्ति के दौरान पेयजल का रिसाव कम से कम हो सकें। साथ ही उन्होंने नगर परिषद में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से सहायक अभियंता को प्रतिनियुक्ति कर पेयजल आपूर्ति की मानिटरिंग करने की बात कही।

जैसलमेर. समीक्षा बैठक में उपस्थित जिलास्तरीय अधिकारी।

खबरें और भी हैं...