पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक भाटी से मिले एजेंट व निवेशक

विधायक भाटी से मिले एजेंट व निवेशक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर| पिछले दिनों से पुलिस में गरीब तबके के लोगों का पैसा हड़पकर बंद होने वाली सांई कृपा के खिलाफ एजेंटों व निवेशकों ने पुलिस में मामले दर्ज करवाएं है। इसके बाद एजेंट व निवेशक मंगलवार को विधायक छोटूसिंह भाटी से मिले व क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को गंभीरता से लेकर निवेशकों का सहयोग करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि हजारों गरीब परिवारों की पूंजी हड़पकर जाने वाली सोसायटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस द्वारा शिथिलता बरतते हुए सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह पुत्र हिंदुसिंह भाटी, पवन कंवर प|ी दिनेशपालसिंह भाटी, व रामचंद्र के खिलाफ नरम रुख अपनाए हुए है। एजेंटों व निवेशकों ने विधायक से इस संबंध में पुलिस कार्रवाई करवाकर न्याय की गुहार लगाई। ज्ञापन देते समय कमल व्यास, देवकीनंदन शर्मा, अनिलसिंह भटी, प्रवीण जोशी, मूलचंद, अविनाश, संजय छंगाणी, मांगीलाल, जितेंद्र सहित कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...