जिला किसान संघर्ष समित ने गौ संरक्षण के लिए दिया ज्ञापन
जैसलमेर | जिला किसान संघर्ष समिति ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया कि भादरिया स्थित श्री जगतंबा गौ सेवा समिति द्वारा 50 हजार गौ वंश का संरक्षण किया जा रहा है। लेकिन सेना द्वारा उक्त गौ सेवा समिति के संचालन में बाधा पहुंचाई जा रही है। मुख्य संयोजक प्रेमसिंह परिहार ने बताया कि सेना के टैंकों द्वारा गौ सेवा समिति द्वारा निर्मित तारबंदी व पटि्टयों को तोड़ दिया गया है साथ ही सेना द्वारा समिति परिसर में लगाए गए नलकूप भी तोड़ने के प्रयास किए जा रहे है। नलकूप के ध्वस्त हो जाने से गौ वंश को इस भीषण गर्मी में प्यासा मरना पड़ सकता है। समिति ने ज्ञापन देकर इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।