पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संस्कृत संभाषण शिविर का शुभारंभ आज

संस्कृत संभाषण शिविर का शुभारंभ आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | संस्कृत भारती जोधपुर प्रांत द्वारा आयोजित त्रिस्तरीय आवासीय वर्ग का आयोजन बुधवार को गांधी कालोनी स्थित आदर्श विद्या मंदिर में सुबह 10 बजे किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक छोटूसिंह भाटी, संस्कृत भारती राजस्थान क्षेत्र के संगठन मंत्री हुलासचंद मुख्य वक्ता के रुप में मार्गदर्शन करेंगे अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष प्रो. सत्यप्रकाश दुबे करेंगे। शिविर में विभिन्न सत्रों में प्रांतमंत्री डाॅ. तगसिंह राजपुरोहित, प्रांत सहमंत्री लीलाधर शर्मा, प्रांत गण सदस्य केसरसिंह राठौड़, प्रांत शिक्षण प्रमुख लीलाधर कुमावत के मार्गदर्शन में संस्कृत शिक्षकों द्वारा शिविरार्थियों को सरलतापूर्वक मनोवैज्ञानिक तरीके से बिना हिंदी बोले चित्र, वस्तु, चार्ट दिखाकर, अभिनय वाक्यों से संस्कृत बोलना सिखाया जाएगा। शहर के विभिन्न स्थानों पर दस दिवसीय 4 से 6 बजे तक संस्कृत शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 10 वर्ष से अधिक आयु के महिला, पुरुष एवं विद्यार्थी भाग ले सकते है। गीता आश्रम, भाटिया भवन, मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, पीपलेश्वर महादेव मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ, करणी बाल मंदिर, अमरसागर व लौद्रवा स्थानों पर सायं कालीन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...