पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेजबान जैसलमेर की बालक वर्ग की दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची

मेजबान जैसलमेर की बालक वर्ग की दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | जैसलमेर में चल रही 35वीं राज्य स्तरीय यूथ बास्केटबाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में जैसलमेर व बास्केटबाल अकादमी की टीमें प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंची। प्रतियोगिता के आयोजन समिति के सचिव पीएस राजावत ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन सांय कालीन सत्र में खेले गए बालक वर्ग के मैचों में जैसलमेर ने गंगानगर को 40-27, कोटा ने बारां को 29-12, उदयपुर ने पाली को 39-10, सवाईमाधोपुर ने दौसा को 59-35, अजमेर ने भीलवाड़ा को, अलवर ने चूरु को तथा नागौर ने सिरोही को 50-26 अंकों से हराया तथा इसी प्रकार बालिका वर्ग में बारां ने जोधपुर को 39-13, दौसा ने सिरोही को 13-03, सीकर ने चितौडग़ढ़ को 20-10, नागौर ने गंगानगर को 14-09, उदयपुर ने कोटा को, राजसमंद ने सवाईमाधोपुर को, जयपुर अकादमी ने जैसलमेर को तथा अलवर ने हनुमानगढ़ को 28-14 अंकों से हराया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रात कालीन सत्र में बालक वर्ग में खेले गए मैचों में जैसलमेर अकादमी ने कोटा को 26 अंकों के मुकाबले 62 अंक अर्जित कर एक तर फा जीत हासिल की। इसी क्रम में अजमेर ने चुरु को 47-39, जयपुर ने बीकानेर को 57-48, हनुमानगढ़ ने सवाई माधोपुर को 65-46 अंकों से हराया। दूसरे दिन प्रात कालीन सत्र में बालिका वर्ग में खेले गए मैचों में भीलवाड़ा ने नागौर को 18-02, दौसा ने चूरु को 17-08, जयपुर ने सीकर को 37-30, जयपुर अकादमी ने अजमेर को 47-32 व सीकर ने उदयपुर को 47-24 अंकों से शिकस्त देकर अपने अपने मैचों में जीत हासिल की। 35वीं राज्य स्तरीय यूथ बास्केटबाल प्रतियोगिता बालक बालिका का समापन समारोह शनिवार को स्थानीय इंदिरा गांधी इंदौर स्टेडियम में शाम 6 बजे सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य, कलेक्टर अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होगा। इस दौरान प्रतियोगिता का फाइनल मैच होगा।

खेल की खबर

खबरें और भी हैं...