जैसलमेर | नव गठित राजपूत शिक्षा कोष जोधपुर के तत्वावधान में राजपूत समाज की आम सभा रविवार को सुबह 11 बजे श्री जवाहर राजपूत छात्रावास में आयोजित की जाएगी। सभा में राजपूत प्रतिभावान एवं जरुरतमंद छात्रों के भविष्य संवारने के संबंध मे चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे। सभा में समाज र| पदम नारायणसिंह माणकलाव, माधुसिंह, मनोहरसिंह, विशनसिंह सोढ़ा, सचिव तथा राजपूत मारवाड़ सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खागटा उपस्थित रहे। स्थानीय राजपूत सेवा समिति कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज दुष्यंतसिंह नारायण निवास अध्यक्षता करेंगे। इस सभा के प्रचार प्रसार के लिए छात्रावास व्यवस्थापक विशनसिंह लोद्रवा, दिलीपसिंह राजावत, राजपूत सेवा समिति के सचिव एडवोकेट सवाईसिंह देवड़ा, शैतानसिंह पूनमनगर, अनोपसिंह सोनू, नाथूसिंह मोटेसरी चंद्र वीरसिंह खुहड़ी, प्रयागसिंह भैसड़ा, उदयसिंह बड़ोडा गांव द्वारा जनसंपर्क किया जा रहा है।