पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसआईएमआई कार्यक्रम 21 मई से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत विशेष सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का दूसरा चरण 21 व 22 मई को आयोजित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत खुईयाला, सम, चेलक, नेतासर गांवों में टीकाकरण संबंधी कार्य किया जाएगा। उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एमडी सोनी ने बताया कि कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के निर्देशन में संबंधित सेक्टर के चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत सभी लाभार्थियों गर्भवती महिलाओं एवं 2 साल तक के बच्चों की ड्यू लिस्ट तैयार कर उसका सत्यापन किया जाएगा। सेक्टर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा अभियान से पूर्व संबंधित क्षेत्र में माइकिंग द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार एवं सेशन साइट पर आईईसी सामग्री प्रदर्शित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...