सदर थानाधिकारी कांतासिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को जोधपुर रोड पर कार्रवाई करते हुए करीब 45 वाहनों के चालान काटे। जिसमें से दो ट्रैक्टर जो अवैध रूप से बजरी खनन कर ले जा रहे थे। इनमें से एक ट्रैक्टर चालक पर खनन विभाग ने 26 हजार रुपए का जुर्माना लगाया वहीं दूसरे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। थानाधिकारी कांतासिंह ने बताया कि इसके अलावा ओवरलोड दो वाहनों के चालान काटने के साथ ही 40 अन्य वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए।