पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएफ फंड घोटाले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पीएफ फंड घोटाले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विंड मील कंपनी ग्रीन को कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध करवाने वाले छत्रैल निवासी अला दाद ने ठेकेदार व कंपनी के अधिकारियों पर पीएफ फंड का पैसा गबन करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार अला दाद ने रिपोर्ट में बताया कि भोमसिंह व कालूसिंह जो कि सिक्योरिटी गार्ड ठेकेदार है उन्हें 50 सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध करवाए गए थे। 2015 से 2017 तक तीन तक 50 गार्डो ने काम किया । जिसमें से केवल 15 को पीएफ का पैसा मिला शेष 35 को नहीं मिला। अला दाद ने इस मामले में भोमसिंह व कालूसिंह सहित कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ 420 व 406 के तहत मामला दर्ज करवाया है। सदर थानाधिकारी कांतासिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...