पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विंड मील में लगे वाहनों की पूरी जानकारी रखेगी पुलिस

विंड मील में लगे वाहनों की पूरी जानकारी रखेगी पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आम तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात चलने वाले वाहनों में असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं और आसपास के इलाकों में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। पुलिस के अनुसार इस तरह से रात में घूमने वाले वाहनों की पूछताछ में वाहन चालक व उसमें बैठे लोग यही बताते कि वे विंड मील कंपनी के कर्मचारी है और यह वाहन कंपनी में लगा हुआ है। ऐसे में पुलिस आपराधिक तत्वों तक नहीं पहुंच पाती है और वे खुलेआम घूमते रहते हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अब विंड मील कंपनी में लगे वाहनों की सभी सूचना पुलिस के पास रहेगी। चालक का नाम, लाइसेंस व आधार कार्ड सहित वाहन नंबर की सूची पुलिस के पास उपलब्ध रहेगी। साथ ही वाहन किस कंपनी में किराए पर लगा है उसका नाम वाहन पर अंकित होगा। गौरतलब है कि जिले में विंड मील की 4-5 कंपनियां कार्यरत है और इनमें सैकड़ों फोर व्हीलर किराए पर लगे हुए हैं। अब इन वाहनों की जानकारी पुलिस के पास रहेगी ताकि रात के समय में जब कभी भी कोई वाहन मिलेगा तो उससे पूछताछ में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। संशय होने पर पुलिस आपराधिक तत्वों को पकड़ सकेगी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी विंड मील कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं और उन कंपनियों में लगे वाहनों की सूची तैयार कर पुलिस के पास रखी जाएगी। ताकि रात्रि गश्त में पुलिस को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त वाहनों व उसमें सवार लोगों को पकड़ने में आसानी होगी। कांतासिंह, थानाधिकारी, सदर थाना जैसलमेर

खबरें और भी हैं...