पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवक ने घर में लगाई फांसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | जैसलमेर के गफूर भट्टा में निवास करने वाले रूपाराम (38) पुत्र ठाकराराम ने शुक्रवार को सुबह अपने ही घर में रस्सी का फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस के अनुसार रूपाराम की प|ी व बच्चे करीब 6-7 दिन पहले ही मोहनगढ़ स्थित पीहर चले गए थे। जिसके बाद रूपाराम अपने पड़ोसी द्वारकाराम के यहां रोज चाय पीने आता था। शुक्रवार सुबह द्वारकाराम द्वारा इंतजार किए जाने के बाद भी रूपाराम के नहीं आने पर उन्होंने घर में घुसकर देखा तो रूपाराम फंदे से लटका मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

खबरें और भी हैं...