जैसलमेर | पिछले कई सालों से विमान का इंतजार करने के बाद जैसलमेर में शुरु हुई हवाई सेवा अब 25 से दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भरेगी। जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट का विमान 25 मई से दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भरेगा। इसके साथ ही जयपुर आने व जाने वाली फ्लाइट का समय भी बदल जाएगा। एयरपोर्ट निदेशक राजीव पुनेठा ने बताया कि 25 से दिल्ली व जैसलमेर के बीच चलने वाली फ्लाइट नहीं चलेगी। इसके साथ ही फ्लाइट दोपहर 3.30 बजे जयपुर से उड़ान भरकर 4.30 बजे जैसलमेर पहुंचेगी तथा जैसलमेर से 5 बजे रवाना होकर 6 बजे जयपुर पहुंचेगी।