जैसलमेर | माध्यमिक शिक्षा निदेशालय सैकंड ग्रेड से व्याख्याता पद पर पदोन्नत शिक्षकों के पदस्थापन की प्रक्रिया में जुट गया है। इनकी काउंसलिंग 27 मई के बाद से करने के आसार है। विभाग नए सत्र के शुरू होने से पहले ही पदस्थापन पूरा कर लेगा जिसके लिए रिक्त पदों की सूचियां तैयार हो रही है। 18 विषयों में चयनित 4 हजार 240 व्याख्याताओं के पदस्थापन करने हैं। विभाग में 2018-19 की नियमित डीपीसी 25 अप्रैल और 10 से 13 मई तक हो चुकी है। पहले चरण में 5 विषयों के 2701 वरिष्ठ शिक्षकों को पदोन्नत करने की अनुशंसा विभागीय पदोन्नति समिति कर चुकी है। दूसरे चरण में 13 विषयों के 1539 वरिष्ठ अध्यापकों को व्याख्याता बनाने की डीपीसी में सिफारिश की गई है। 25 अप्रैल को हुई डीपीसी में हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, और वाणिज्य विषय में व्याख्याता पदोन्नत किए गए हैं।
काउंसलिंग 25 से : सेकंड ग्रेड में पदाेन्नत शिक्षकों की 25 से 27 मई तक होने वाले काउंसलिंग में पदस्थापन कर दिया जाएगा।