पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पालनहार योजना से वंचित 10 परिवारों को अब मिलेगी राहत

पालनहार योजना से वंचित 10 परिवारों को अब मिलेगी राहत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत झिनझिनयाली के अटल सेवा केंद्र में शुक्रवार को न्याय आपके द्वार के शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला प्रमुख अंजना मेघवाल द्वारा संबंधित अधिकारियों से अपने अपने विभाग की योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली गई एवं जिला प्रमुख द्वारा उपस्थित सभी आमजन को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की बात कही। उन्होंने ग्रामीणों से आधार एवं भामाशाह का नामांकन करवाने की अपील की। इस दौरान प्रमुख ने बताया कि ग्राम पंचायत में 10 परिवार से अधिक पालनहार योजना से वंचित है एवं उनकी सूची शीघ्र ही तैयार कर उन्हें शीघ्र लाभ दिया जाए। इसी प्रकार से चिकित्सा विभाग से संबंधित भामाशाह स्वास्थ्य बीमा की जानकारी दी गई। आम जनता को अवगत कराया कि जिन्हें खाद्य सामग्री प्राप्त होती है उसे तीस हजार से तीन लाख रुपए तक का लाभ देय होगा। उपखण्ड अधिकारी फतेहगढ़ रामेश्वर मीना द्वारा बताया कि कैंप के दौरान नामांतकरण 24 भरे गए, कुल 51 जमाबंदी की नकलें दी, दो पेंशन मौके पर स्वीकृत की गई, 8 बंटवारे किए गए, 10 पट्टे जारी किए गए, 4 केसीसी का कार्य किया गया एवं 15 जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधित व्यक्ति को उपलब्ध करवाए गए । मुख्य आयोजना अधिकारी डाॅ. बीएल मीना द्वारा आधार एवं भामाशाह की जानकारी दी गई एवं भामाशाह योजना के प्रथम प्रशासनिक प्रतिवेदन को पढ़कर सुनाया गया।

खबरें और भी हैं...