पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेरोजगारों के लिए मेले का आयोजन

बेरोजगारों के लिए मेले का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | स्थानीय अचलवंशी कालोनी में स्थित संचालित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र व रोजगार कार्यालयो के संयुक्त तत्वावधान में मासिक कैंप्स प्लेसमेंट रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। पीएमकेके के सेंटर को ऑर्डिनेटर किशन सिंह ने बताया कि शिविर में मुख्य अतिथि रोजगार अधिकारी सुरभि सदावत के निर्देशन में 11 कंपनियों द्वारा 140 अभ्यर्थियों में से 68 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कंपनियों में प्रमुख रुप से गोरबंध पैलेस, मारुति सुजुकी, शिवम एंटरप्राइजेज, वोडाफोन डिजिलिंक, दैनिक भास्कर, विंड वल्र्ड द्वारा साक्षात्कार लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जयपुर आॅफिस से असिस्टेंट प्लेसमेंट मैनेजर दिलीपसिंह हाडा व आॅपरेशन मैनेजर अंतिम झंवर मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी स्टाफ व छात्रों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन जानकी माहेश्वरी द्वारा किया गया।

खबरें और भी हैं...