जैसलमेर | एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में दो साल का एएनएम प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रशिक्षणार्थी छात्राओं का विदाई समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एमडी सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रथम साल की छात्राओं ने दो साल का प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली छात्राओं को तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा व मुंह मीठा करवाकर विदाई दी। डाॅ. सोनी द्वारा छात्राओं को अपने कार्य क्षेत्र में आमजन का बेहतर सेवाओं से लाभांवित करने की बात कही गई। नर्सिंग अधीक्षक आरके पुरोहित व शांतिलाल शर्मा द्वारा एएनएम प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली प्रशिक्षणार्थी छात्राओं को अपने कार्य क्षेत्र में नर सेवा नारायण सेवा के भाव से कार्य करने की सीख दी गई। इस अवसर पर भैरुसिंह महेचा, सती कुमारी, डाॅ. नसीम मंगलिया, उमेश आचार्य, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र गोयल, जगदीश मुरारी व मनोज कुमार उपस्थित रहे।