पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांवों में बिजली पानी की समस्या बढ़ी

गांवों में बिजली-पानी की समस्या बढ़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | जैसलमेर पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी ने शुक्रवार को फतेहगढ़, मंडाई, मोढ़ा, तेजमालता, जोगीदास का गांव, बईया, सिंहडार व सत्तो गांव का दौरा किया। पूर्व विधायक भाटी ने ग्रामीणों से मुलाकात की इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें गांव में बिजली व पानी की समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर पूर्व विधायक ने तुरंत अधिकारियों को फोन कर गांवों में ग्रामीणों की समस्याओं से निजात दिलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी ने झिनझिनयाली व म्याजलार में चल रहे न्याय आपके द्वार शिविर का भी निरीक्षण कर शिविर में ग्रामीणों की दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से न्याय आपके द्वार शिविर का ज्यादा से ज्यादा फायदा लेने का आह्वान किया। पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी के साथ झिनझिनयाली मंडल अध्यक्ष स्वरूपसिंह व आसूराम तेजमालता रहे।

खबरें और भी हैं...