राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ के तत्वावधान में ग्रामीण स्तरीय ग्रीष्मकालीन अभिरुचि एवं कला कौशल प्रशिक्षण शिविर शहरी क्षेत्र में राउप्रावि चैनपुरा, रामावि कुंहार पाड़ा, राउमावि किशनघाट, ग्रामीण क्षेत्र में राउमावि भागू का गांव एवं नाचना में 11 मई से लगातार चल रहा है। शिविर प्रभारी ने बताया कि शिविर का समय सुबह 7 से 12 बजे तक रखा गया है। इसमें बालकों की अभिरुचि एवं कला को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक संख्यात्मक एवं गुणात्मक परिणाम दिए जाने का लक्ष्य रहेगा। इन शिविरों में सिलाई, पेंटिंग, कंप्यूटर, मेहंदी, नृत्य एवं अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी एवं साज सज्जा की सामग्री बनाने की कलाओं को विकसित किया जाएगा। इस शिविर में अंग्रेजी स्पोकन का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर का संचालन सुखदेवसिंह भाटी, विनोद कुमार बिस्सा, सुभाषचंद्र व्यास, चनेसर खां एवं ओम भारती द्वारा किया जा रहा है।