पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन 28 को

किसानों की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन 28 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | जिले के किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर 28 मई को धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। किसान जागृति मंच के बैनर तले हजारों किसान एकत्रित होंगे। मंच संयोजक सवाईसिंह देवड़ा ने बताया कि जिले का किसान गरीब व पिछड़ा है जिसका प्रमुख कारण जिला प्रशासन की उदासीनता है। भूगर्भ विशेषज्ञ व कलेक्टर की मिलीभगत से डार्कजोन न होते हुए भी नए कृषि कनेक्शन पर रोक लगा रखी है भूमि व जल बहुतायत में उपलब्ध होने पर भीा किसान परेशान है। जिसके चलते 28 मई को 11 बजे गांधी दर्शन हनुमान सर्किल से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...