पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोडवेज डिपो में कंडेक्टर और मैकेनिक के पद रिक्त, विभाग ने बंद की 3 बसंे

रोडवेज डिपो में कंडेक्टर और मैकेनिक के पद रिक्त, विभाग ने बंद की 3 बसंे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले भर के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के हजारों पद रिक्त चल रहे है। जिसका खमियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। इसका ही एक उदाहरण है कि हाल ही में रोडवेज विभाग द्वारा जैसलमेर से चलने वाली बसों में प्रतिदिन 3 हजार किलोमीटर कम कर दिए है। इस कारण डिपो से चलने वाली तीन रोडवेज बसों के रूट को बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि पहले जैसलमेर डिपो को प्रतिदिन 17 हजार किलोमीटर तक चलने की अनुमति थी लेकिन रिक्त पदों के चलते प्रदेश स्तर से रोज चलने वाले किलोमीटर को कम कर 14 हजार किलोमीटर प्रतिदिन कर दिया गया है। जिसके बाद जैसलमेर रोडवेज ने बाड़मेर जाने वाली 2 व जयपुर जाने वाली एक बस को बंद कर दिया है।

ऐसे तो कैसे बढ़ेगा राजस्व

एक तरफ सरकार द्वारा रोडवेज के राजस्व को बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे है वहीं दूसरी ओर चल रहे रूट व प्रतिदिन के किलोमीटर को बंद किया जा रहा है। इससे ना सिर्फ यात्रियों को परेशानी बल्कि विभाग को राजस्व का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

पद स्वीकृत कार्यरत रिक्त

कंडेक्टर 54 47 07

बुकिंग क्लर्क 06 00 06

मैकेनिक लेवल 1 06 00 06

मैकेनिक लेवल 2 10 00 10

मैकेनिक लेवल 3 12 05 07

डिपो में रिक्त पदों के चलते प्रतिदिन वाले किलोमीटर को घटाया गया है। जैसलमेर रोडवेज डीपो के लिए रोज 3 हजार किलोमीटर की कटौती की गई है। इसलिए बाड़मेर की 2 व जयपुर की 1 बस को बंद कर दिया गया है। रामावतार बुनकर, मुख्य प्रबंधक, रोडवेज डिपो जैसलमेर

पहले रोजाना चलती थी 17 हजार किमी, अब 14 हजार

जैसलमेर रोडवेज डिपो के लिए पहले रोजाना 17 हजार किलोमीटर बसों के संचालन का लक्ष्य था। पदों की रिक्तता के चलते प्रदेश सतर से डीपो में प्रतिदिन के किलोमीटर में कमी कर दी गई है। जिसमें जैसलमेर डिपो में 3 हजार किलोमीटर घटाए गए है। अब डिपो की बसों को रोज 14 हजार किलोमीटर चलने का लक्ष्य है। इसी के तहत डिपो की तीन बसों को बंद कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...