जैसलमेर | ग्राम पंचायत मंड़ाई के सरपंच कमलसिंह सोलंकी ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया कि भीषण गर्मी में मंड़ाई, सावता, नींबा सहित विभन्न गांवों में ट्यूबवैल खुदवाए थे जो शुरु होने के सात दिन बाद बजरी आने से खराब हो गए है ग्रामीणजनों के साथ मवेशियों को भी पीने का पानी नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही ग्रामीण महंगे दामों में पानी के टैंकर डलवाने काे मजबूर है। ज्ञापन में ट्यूबवैल की मरम्मत करवाकर एवं टेंकरो से पेयजल व्यवस्था सुचारु करवाने की मांग की है।