जैसलमेर | राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के तीन रोवर व दो रेंजर का राज्य मुख्यालय जयपुर द्वारा चयन किया गया है। सीओ स्काउट मनमोहन स्वर्णकार ने बताया कि राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में काठगोदाम उत्तराखंड में आयोजित होने वाले साहसिक शिविर में जैसलमेर के तीन राेवर व दो रेंजर भाग लेने के लिए रवाना हुए है। इस शिविर में वे काठगोदाम के दर्शनीय स्थलों के भ्रमण करेंगे इसके साथ ही पर्यावरण के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। इस शिविर में जैसलमेर के अमृतलाल, प्रसोत सोलंकी, इंद्रजीत, वर्षा वैष्णव व ललिता जैन भाग लेंगे।