पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजीव गांधी ने देखा था 21वीं सदी में पूर्ण विकसित भारत का सपना : जिलाध्यक्ष

राजीव गांधी ने देखा था 21वीं सदी में पूर्ण विकसित भारत का सपना : जिलाध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि सोमवार को बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी गई। प्रधान अमरदीन फकीर ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम स्व गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद भार्गव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे एवं 21वीं सदी में पूर्ण विकसित भारत की कल्पना का सपना देखा था। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोवर्द्धन कल्ला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व गांधी औद्योगिक क्रांति के जनक थे एवं मूल्य आधारित राजनीति में विश्वास रखते थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक मुल्तानाराम बारूपाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने राष्ट्र की एकता के लिए अपने अमूल्य जीवन का बलिदान दिया। इस अवसर पर पीसीसी सचिव रूपाराम धणदे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यकाल में भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ था। इस अवसर पर जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने कहा कि आज के युवा वर्ग को पूर्व प्रधानमंत्री स्व गांधी के आदर्शों व सिद्धांतों को अपनाने की आवश्यकता है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास कुमार व्यास ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री गांधी सदैव युवाओं के आदर्श रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व सभापति अशोक तंवर, सुमार खान, पूर्व यूआईटी चेयरमेन उम्मेदसिंह तंवर, राधेश्याम कल्ला, सरस्वती छंगाणी, जितेंद्र सिसोदिया, गिरीश व्यास, अमीन खान, उम्मेदसिंह नरावत, शंकरलाल माली, राणीदानसिंह तंवर, जनकसिंह भाटी, प्रेमलता चौहान ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर छोटू खान कंधारी, धर्मेंद्र आचार्य, शांति चूरा, राजकुमार भाटिया, बृजरतन छंगाणी, अरविंद व्यास, अमित व्यास, अरूण पुरोहित, भैरवपालसिंह, भारूण खान, पर्वतसिंह भाटी, खेतमल खत्री, अर्जुन दैया, कन्हैयालाल, परमेश्वरी देवी, जैनाराम सत्याग्रही, प्रेम भार्गव, जितेंद्र केवलिया, शैतानसिंह, पवन सुदा, विजय भट्ठड, महेंद्र चौधरी, भगवानसिंह शेखावत, अरूणा देवडा, आनंद रंगा, देवेंद्र परिहार, कमलेश छंगाणी, उपेंद्र आचार्य, आनंद देवडा, जाकिर हुसैन, चंपालाल खत्री, मालमसिंह, दुर्गेश आचार्य, शेराराम भील, डॉ गोरधनराम, दिलीपसिंह, विमल दैया सहित कई कांग्रेसी उपस्थित रहे।

पुलिस थाना अधिकारी ने आतंकवादी विरोधी दिवस शपथ दिलाई : लाठी|पुलिस थाना अधिकारी मोहनलाल चौधरी के नेतृत्व में आतंकवादी विरोधी दिवस के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही समस्त पुलिस स्टाफ को आतंकवादी विरोधी दिवस पर पुलिस कार्मिकों को कुछ इस तरह शपथ के दौरान विश्वास रखने तथा निष्ठापूर्वक हिंसा का डटकर विरोध करने मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भावना तथा सूझबूझ कायम रखने की और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ ग्रहण करवाई। थाना समस्त स्टाफ को सोमवार को प्राप्त पुलिस थाना लाठी में आतंकवादी विरोधी दिवस के अवसर पर पुलिस थाना लाठी कर्मचारियों को देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा पर दृष्टि विश्वास रखते हुए हिंसा का विरोध करने की शपथ दिलाई। पुलिस थाना लाठी में सुबह 11 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में थाना हैड मुंशी कालूसिंह व सभी पुलिस कार्मिकों ने भाग लिया। इसी के साथ थाना अधिकारी मोहनलाल चौधरी ने बताया कि प्रतिवर्ष 21 मई को आतंकवादी विरोधी दिवस के रुप में मनाया जाता है।

पोकरण | क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहर के ह्रदय स्थली गांधी चौक स्थित ज्ञान मंदिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। पोकरण ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को सुबह 10 बजे गांधी चौक स्थित ज्ञान मंदिर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के प्रथम नागरिक नगरपलिका अध्यक्ष आनंदीलाल गुचिया ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र पुरोहित के साथ साथ एडवोकेट रतनलाल पुरोहित, कन्हैयालाल छंगाणी, दीनदयाल छंगाणी, हरिवंश आर. व्यास, श्रीगोपाल जोशी, भगवतीलाल व्यास सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे। ज्ञान मंदिर में उपस्थित सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि दी।

जैसलमेर. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित कांग्रेसी।

खबरें और भी हैं...