पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वालेंटियर्स विधिक जागरूकता अभियान के सूत्रधार

वालेंटियर्स विधिक जागरूकता अभियान के सूत्रधार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष, जिला एवं सेशन न्यायाधीश आशुतोष कुमार के निर्देशन में पैरालीगल वॉलेंटियर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से एडीआर सेंटर में आरंभ किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में पूर्णकालिक सचिव डाॅ. महेंद्र कुमार गोयल ने बताया कि पैरालीगल वॉलेंटियर्स विधिक सेवाओं तथा विधिक जागरूकता अभियान के सूत्रधार हैं। सामान्य लोगों एवं लाभ प्रदाताओं के बीच के अंतर को पाटने एवं विभिन्न नीतियों तथा उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी पहुंचाने का कार्य पैरालीगल वॉलेंटियर्स द्वारा बखूबी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पीएलवी द्वारा विधिक सेवाओं की पहुंच समाज के हाशिये वाले वर्गों तक सुनिश्चित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर सकते हैं। इसी क्रम में उनके द्वारा वैकल्पिक विवाद निष्पादन के प्रावधान धारा 89 दीवानी प्रक्रिया संहिता सुनने संवाद करने तथा अवलोकन करने संबंधी कौशल तथा कागज लिखने संबंधी कौशल की मौलिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मनोज सोनी ने मोटर वाहन अधिनियम, शिक्षा का अधिकार, श्रम कानून, तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजना के तहत श्रमिकों को मिलने वाली विधिक सहायता के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शरद तंवर ने मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम, 1987 तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की मनोरोगियों के लिए सहायता योजना 2015 के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया एवं इसी के साथ उन्होंने अनैतिक व्यापार निषेध अधिनियम 1956 तथा यौनकर्मियों से संबंधित मुद्दे विषय एवं आपदा प्रबंधन तथा आपदा पीड़ित व्यक्ति को नालसा की आपदा पीड़ित के लिए विधिक सहायता योजना के तहत विधिक सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया। किस प्रकार से अधिक से अधिक लाभ इन योजनाओं का आम जन को पहुंचे इस बारे में सरल भाषा में समझाइश कर प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम

जैसलमेर में पैरालीगल वॉलेंटियर्स की तीन दिवसीय एडवांस ट्रेनिंग शुरू

जैसलमेर. पैरालीगल वाॅलियंटर्स के तीन दिवसीय एडवांस ट्रेनिंग में उपस्थित वॉलियंटर्स व न्यायिक अधिकारी।

खबरें और भी हैं...