संस्कृत भारती, जोधपुर प्रांत द्वारा आयोजित दस दिवसीय आवासीय वर्ग का आयोजन गांधी कालोनी स्थित आदर्श विद्यामंदिर में किया जा रहा है। वर्ग के शिक्षण प्रमुख तथा संस्कृत भारती के जिला मंत्री गगेंद्रसिंह आर्य ने बताया कि शिविर में संस्कृत शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग में सरलतापूर्वक संस्कृत सीखकर शिक्षक नगर के विभिन्न स्थानों पर संभाषण शिविर लगा रहे हैं। भाटिया भवन में चंद्रप्रकाश भाटिया व जुगल भाटिया के मार्गदर्शन में बावड़ी फलोदी से पधारे शिक्षक भवानीसिंह सिसोदिया तथा उज्ज्वलसिंह लोद्रवा, गीता आश्रम में चेतन पुरोहित व केके पुरोहित के सहयोग से खुमाणसिंह राठौड़ तथा नरपतसिंह सोलंकी अवाय, पीपलेश्वर महादेव मंदिर में भगवानदास भाटी व रामेश्वर बोरावट के निर्देशन में रामचंद्र राइका, घनश्याम सारस्वत तथा कमल सिंह लोद्रवा मनोवैज्ञानिक तरीके से सहायक सामग्री के माध्यम से संस्कृत सिखा रहे हैं । इन शिविरों में बाल, युवा, महिला तथा पुरुष संस्कृत अनुरागी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। वर्गाधिकारी ताराचंद रेपस्वाल ने बताया कि इन संस्कृत शिविरों का समापन 25 मई को शाम 5.30 बजे किया जाएगा। 24 मई को नगर के मुख्य बाजार में संस्कृत अनुरागियों द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी। शिविर के बौद्धिक सत्रों में सवाईसिंह राजपुरोहित ने संगठन तथा मानाराम ने भाषा के चार कौशल विषयों पर प्रकाश डाला। प्रांतमंत्री डाॅ. तगसिंह राजपुरोहित ने जानकारी देते हुए कहा कि शिविरार्थियों द्वारा सुबह 6 बजे योग, प्र्राणायाम, ध्यान-वंदना के पश्चात संस्कृत अभ्यास, संस्कृत में खेल, गीत, नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाती है। शिविर संयोजक केसरसिंह सूर्यवंशी ने बताया कि वर्ग के दौरान चितौड़ प्रांतमंत्री राजेंद्र, डाॅ. दाउलाल शर्मा, डाॅ. लक्ष्मणसिंह, अमृतसिंह, हरिराम सुथार, अरविंद व्यास, नाथूराम कुमावत, जगदीश व्यास, दामोदर गर्ग उपस्थित रहे। शिविर में लीलाधर कुमावत, अजीतसिंह लोद्रवा, तुलसीदास लाणेला, पृथ्वीसिंह सिसोदिया, मोतीलाल, अरुणा व्यास, नेहा, किरण द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।