पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निशुल्क नेत्र जांच शिविर 25 काे

निशुल्क नेत्र जांच शिविर 25 काे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | जनसेवा समिति एवं जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में एवं समाजसेवी सांवलदास मालपानी द्वारा प्रायोजित समिति का 139वां निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर 25 मई को आयोजित किया जाएगा। संस्था सचिव एमएल टावरी ने बताया कि 25 मई को सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक समिति की नेत्र यूनिट बीसानी नेत्र चिकित्सा केंद्र में नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र रोगियों की जांच की जाएगी तथा मोतियाबिंद के निशुल्क आपरेशन किए जाएंगे। समिति अध्यक्ष डाॅ. दाउलाल शर्मा ने बताया कि शिविर में सभी मरीजों को आवास, भोजन, दवाइयां, लैंस, चश्मा व सभी प्रकार की सुविधाएं संस्था द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। संस्था सचिव ने मरीजों से अपील की है कि आपरेशन के लिए भर्ती के समय अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड की प्रति अपने साथ अवश्य लाएं।

खबरें और भी हैं...