पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रीष्मकालीन शिक्षक आवासीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

ग्रीष्मकालीन शिक्षक आवासीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत समिति जैसलमेर के अधीन संचालित विद्यालय में कार्यरत प्रारंभिक शिक्षकों का पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर स्वामी विवेकानंद माॅडल उमावि एवं राउमावि नाचना में सोमवार से प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण प्रभारी बसंत कुमार छंगाणी ने बताया कि माॅडल स्कूल में प्रशिक्षण के उद्घाटन अवसर पर डाइट प्रधानाचार्य लक्ष्मीदेवी, ब्लाॅक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पंचायत समिति जैसलमेर उम्मेदसिंह भाटी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डाइट प्रधानाचार्य ने उपस्थित संभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार राज्य सरकार ने नए माड्यूल के माध्यम से केआरपी तैयार किए है जो इन आवासीय शिविर में प्रशिक्षण देंगे। इसके साथ ही इन केआरपी को नई तकनीक जिसमें विभिन्न प्रकार पाॅवर प्रजेंटेशंस एवं अन्य कई सहयोगी सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने इन प्रशिक्षण से प्रशिक्षणार्थियों को कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को अध्ययन कराने नई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने माॅडल स्कूल में प्रशिक्षणार्थियों के लिए उपलब्ध करवाए गए आवासीय कक्षों, ठंडे पानी तथा पर्याप्त संख्या में कूलर-भोजन की व्यवस्था पर संतोष जताते हुए संबंधित प्रभारियों को धन्यवाद दिया। ब्लाॅक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने संभागियों को उपलब्ध करवाई जा रही अध्ययन सामग्री तथा आवासीय व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संभागियों को विश्वास दिलाया कि उनकी सुविधा का पूर्ण रुप से ध्यान रखा जाएगा। प्रशिक्षण प्रभारी ने बताया कि माॅडल स्कूल में दो शिविर हिंदी पर्यावरण तथा दो शिविर गणित अंग्रेजी के आयोजित किए जा रहे है। जिसमें शिविर प्रभारी पीईईइओ छत्रैल हरिवल्लभ बोहरा, माॅडल विद्यालय कार्यवाहक प्रधानाचार्य देउराम लीलावत, सह प्रभारी आरपी संतोषकुमार व्यास, सवाईसिंह भाटी के साथ ही केआरपी ताराचंद शर्मा, राजेश भाटिया, सरिता सिंह, अमजद खान, खेमाराम, आंबाराम, जेठाराम, ओमप्रकाश साहू संभागियों को प्रशिक्षण दे रहे है। शिविर में ओमप्रकाश सरगरा, जिला समर्थन अध्येता बोध शिक्षा समिति द्वारा अंग्रेजी और पर्यावरण के सत्रों में संदर्भ व्यक्तियों का समर्थन किया। शिविर में राप्राशिप जयपुर द्वारा निर्धारित सत्रों के तहत संभागियों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से नवीन शैक्षिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस शिविर में कंप्यूटर आपरेटर गौतम व्यास, सहायक कर्मचारी लक्ष्मीनारायण शर्मा तथा माॅडल विद्यालय के वरिष्ठ सहायक डाॅ. उमेश शर्मा द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

कार्यक्रम

डाइट प्रधानाचार्य के मुख्य आतिथ्य में हुआ शिविर का उद‌‌्घाटन

जैसलमेर. ग्रीष्मकालीन शिक्षक आवासीय प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित शिक्षक।

खबरें और भी हैं...